फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


टांडा। क्षेत्र में पांच दिन पहले भूमि विवाद में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान जिला अस्पताल फैजाबाद में मंगलवार को मौत हो गई।

रसूलपुर बिहरोजपुर गांव निवासी रामफेर व रामचेत पक्ष के बीच 12 अक्तूबर को भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले थे। इसमें रेनू (20) पुत्री रामफेर को गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी टांडा से गंभीर हालत में जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह रेनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। दो महिलाओं का पुलिस ने शांतिभंग में चालान भी किया। मंगलवार को कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि रेनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें