फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने बोला शराब की दुकान पर धावा, सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों का शराब दुकान पर धावा, सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन


जलालपुर। थाना अंतर्गत नर्सरी बाजार में गुरुवार देर शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक देशी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। सेल्समैन की पिटाई कर न सिर्फ साढ़े 14 हजार रुपये लूट लिए बल्कि एक पेटी शराब भी उठा ले गए। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग खड़े हुए।

पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। नर्सरी बाजार स्थित देशी शराब की दुकान पर प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी जलालपुर थाना अंतर्गत कर्बला कासिमपुर निवासी सेल्समैन जिलाजीत बैठा हुआ था।
विज्ञापन


देर शाम एक बाइक पर तीन बदमाश दुकान के सामने आकर रुके। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाश दुकान में घुस गए। इससे पहले कि सेल्समैन कुछ समझा पाता, बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिलाजीत ने गुहार मचाने की कोशिश की।

इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और उसकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक बदमाश ने कैश बाक्स में रखा 14 हजार 500 रुपये व एक पेटी शराब की बोतल लूट ली। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


इस बीच पीड़ित की सूचना पर एसओ रामलखन पटेल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें