फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर दर्ज हुआ दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के हाफिजापुर गांव में गत सोमवार को पंखे से लटके मिले महिला के शव मामले में पति के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को हाफिजापुर निवासिनी रशीदा बानो 26 वर्ष का शव घर के एक कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला था। जैतपुर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच बेवाना थाना क्षेत्र के मुगरी निवासी महिला के पिता हबीब ने जैतपुर थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि दहेज के लिए उसके पति जमालुद्दीन ने हत्या कर दी। एसओ एसएन भगत ने बताया कि तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें