फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने छीना नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी से 15 हजार कैश व फोन लूटा
विज्ञापन

महरुआ। दुकान बंद कर घर जा रहे एक किराना व्यवसायी को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने असलहे के बल पर 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। यह घटना महरुआ क्षेत्र में हीड़ी पकड़िया गांव निवासी राजेंद्र सिंह के साथ हुई। राजेंद्र की महरुआ बाजार में किराना की थोक दुकान है। गुरुवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। महरुआ मिझौड़ा मार्ग स्थित हीड़ी मोबाइल टावर के निकट पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचा से डराकर 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। राजेंद्र के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित घर पहुंचा और परिवारीजनों के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें