खेत में पड़ी मिली नवजात
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर चमुर्खा में शनिवार को एक नवजात शिशु खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव सिंह के मुताबिक अहिरौली पुलिस को शनिवार सुबह प्रतापपुर चमुर्खा में मदनगढ़ स्थित एक गन्ने के खेत में नवजात बालिका के पड़े होने की सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को अपनी अभिरक्षा में लिया और कटेहरी सीएचसी पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया।