करंट से दो महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक युवती करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत महमदपुर गांव निवासिनी रुचि (20) गुरुवार देर शाम कूलर में पानी डाल रही थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे कूलर से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासिनी सुनीता (38) शुक्रवार सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी बीच कटे तार पर उसका हाथ पड़ गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो