फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या में पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर। भूमि विवाद में हुई एक वृद्धा की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गत 20 जुलाई को राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के इटौरी खुर्द गांव में भूमि विवाद में अवधेश मिश्र एवं कपिलदेव मिश्र के परिवारीजनों में भिड़ंत हो गई थी। कपिलदेव की पत्नी शोभावती (62) की पिटाई से मृत्यु हो गई। कपिलदेव की तहरीर पर अवधेश पुत्र दयाराम, नंदलाल, सुशील, विजय लक्ष्मी पत्नी अवधेश के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी अवधेश मिश्र व विजय लक्ष्मी को पदुमपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें