विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर निवासी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों के अनुसार पहितीपुर निवासी जगदीश 35 की सोमवार देर रात्रि अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। सामान्य ढंग से लेते हुए उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। बेहोश होने से पहले जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी, तो परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवारीजन नहीं दे सके।