विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र में एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। ग्राम नाउसांडा निवासी आरती (29) पत्नी नरेंद्र की तबियत रविवार देर शाम अचानक खराब हो गई। उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर पता चला कि आरती ने विषाक्त पदार्थ खाया है। इस पर परिवारीजन आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।