बिजली के करंट से झुलसा युवक
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में ग्राम शुकुलहिया निवासी त्रिलोक नाथ (40) शनिवार देर शाम घर में बिजली उपकरणों की मरम्मत करने के दौरान कटे तार पर हाथ पड़ने से करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां त्रिलोक की हालत गंभीर बनी हुई है।