दो पर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
विद्युतनगर। अलीगंज पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अलीगंज एसओ अरविन्द पांडेय ने बताया कि शनिवार देर रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी अर्शे आलम व राजपुर गर्बी गांव निवासी रमेश यादव संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले। दोनों से पुलिस ने जब रात में घूमने का कारण जानना चाहा तो दोनों कोई सही जवाब नहीं दे सके। पुलिस के मुताबिक इन दोनों की शिकायत भी अक्सर सामने आती रहती है। दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है।