छात्रवृत्ति गबन में प्रधानाचार्य गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। छात्रवृत्ति गबन के मामले में एक मदरसा प्रधानाचार्य को आलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के हुसेनपुर मुसलमान गांव स्थित मदरसे में छात्रवृत्ति गबन की शिकायत बीते दिनों हुई थी। तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने जांच के बाद मामले में मदरसा प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के विरुद्ध 171 छात्रों की कुल धनराशि 51 हजार 300 रुपये गबन किया जाना पाया था। इस पर आलापुर थाने में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रधानाचार्य शमशाद अहमद को हुसेनपुर मुसलमान गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया और चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी देवीचरन गुप्ता ने बताया कि मामले के एक अन्य आरोपी व विद्यालय प्रबंधक पहले ही जेल जा चुका है जबकि दूसरा आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो