फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का पर्दाफास, तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज पुलिस ने बीती रात्रि गश्त के दौरान कश्मीरिया से चोरी की घटना में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों के विरुद्घ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 8 हजार 250 रुपए 40 ग्राम चांदी के जेवरात आदि बरामद किया। अलीगंज थाना के उपनिरीक्षक जफर अली खां, कांस्टेबिल नीरज प्रताप सिंह, रमेशचन्द्र बीती रात्रि कश्मीरिया मोहल्ले में गश्त पर थे। इस दौरान पुष्पा खरवार महाविद्यालय के पास तीन युवक संदिग्ध दशा में घूमते दिखे। पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान पदमाकर निवासी मुसहां, सोनू उर्फ जफर निवासी आसोपुर, खुर्शीद अहमद निवासी अलहदादपुर के रूप में करायी। कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों ने गत 6 मई को मुमताजगंज मोहल्ला निवासी इश्तियाक के घर हुई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। टांडा के सकरावल में खड़ी एक स्कूटी से 20 हजार रुपए उड़ाने की बात भी स्वीकार की। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 8 हजार 250 रुपए तथा तीन चांदी के जेवर बरामद किए। एसओ अरविन्द पांडेय ने बताया कि चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें