अगवा करने में चार पर केस
जहांगीरगंज। किशोरी को ननिहाल से अगवा कर लेने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों के विरुद्घ गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत दिवस तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी युवक इम्तियाज ने अगवा कर लेने की धमकी थी। इस पर उसने अपनी पुत्री को अन्नापुर स्थित ननिहाल भेज दिया था। वहां से आरोपी युवक ने अपनी मां शायरा खातून, बहन मोबिना व एक अज्ञात रिश्तेदार के सहयोग से उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर त ीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।