अंबेडकरनगर। अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती व दो बच्चे घायल हो गए। यह हादसा ससपना के पास हुआ। सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र के जयचंदपुर निवासी इरफान अहमद (35) बाइक से पत्नी नाजिया (32) व दो बच्चों के साथ अकबरपुर जा रहा। रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में इरफान व नाजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बच्चों को भी चोट आई है। चारों घायलों को बेवाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। घायल बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।