फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाइटेक सुविधा के बीच पढ़ेंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के दो परिषदीय स्कूलों के बच्चे जल्द ही आधुनिक सुविधाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करेंगे। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूलों का चयन पीएम श्री योजना में किया जाना है। शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज के 37 परिषदीय स्कूलों ने इसके लिए आवेदन किया है। इनमें से दो स्कूलों का चयन होना है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार द्वारा पीएम श्री योजना चलायी जा रही है। इस योजना के तहत संबंधित स्कूल को आदर्श श्रेणी का बनाने की योजना है। विद्यालय में रेन वाटर, सौर ऊर्जा, लैब, कंप्यूटर साइंस लैब, गणित लैब व पुस्तकालय आदि सुुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षाएं मिल सकेंगी।
बीईओ संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के 37 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। इनमें से दो विद्यालयों का चयन होना है। इन विद्यालयों के चयन के लिए जिले व प्रदेश स्तर पर कमेटी का चयन किया गया है। कमेटी की स्वीकृति के बाद विद्यालय को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें