अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में बुधवार को भी कोरोना की जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के लिए 37 लोगों का नमूना लिया।
साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी सुझाए। चिकित्सक डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्त की टीम ने जागरूक करते हुए कहा कि घबराने के बजाए एहतियात बरतने की जरूरत है। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनना जरूरी है।