फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से विवाद पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील परिसर में भाजपा नेता के साथ हुआ विवाद दो लेखपालों पर भारी पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने एक लेखपाल को निलंबित कर दूसरे का तबादला कर दिया। आगे की कार्रवाई तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को अकबरपुर तहसील मुख्यालय पर तैनात लेखपाल पतौना सत्यप्रकाश भारती व सरखने निवासी भाजपा नेता राजेश दुबे के बीच एक मामले में रिपोर्ट लगाने को लेकर विवाद हो गया था। भाजपा नेता राजेश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी है। इसी को लेकर संघ से जुड़े लेखपाल राजन पटेल की भी भाजपा नेता से नोकझोंक हुई थी। लेखपाल सत्यप्रकाश का आरोप था कि भाजपा नेता एक मामले में गलत रिपोर्ट लगाने का दबाव बना कर उससे अभद्रता कर रहे थे। दूसरी तरफ भाजपा नेता का कहना था कि लेखपाल जानबूझ कर सब कुछ ठीक होने के बाद भी रिपोर्ट लगाने में देरी कर रहा था। रिपोर्ट जल्दी लगाने का अनुरोध करने पर आरोपी लेखपाल ने लेखपाल संघ से जुड़े अपने एक साथी लेखपाल के साथ मिलकर उनसे अभद्रता करने के साथ ही हाथापाई भी की। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दी गयी थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चेते तहसील प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही जांच कार्य होने तक विजय गांव के लेखपाल राजन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही दूसरे लेखपाल सत्यप्रकाश भारती का भी तबादला कर कार्य क्षेत्र बदले की कार्रवाई तय की। इस बीच बुधवार को दोनों पक्षों के लोग फिर से अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। एसडीएम सदर की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखा। एसडीएम ने दोनों पक्ष के लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे की कार्रवाई तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें