फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मोटे अनाज का करें सेवन, बेहतर रहेगा स्वास्थ्य

Thu, 30 Mar 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पोषण पखवाड़ा के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शुक्लबाजार में बुधवार को गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को मोटे अनाज की उपयोगिता एवं इसके लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही स्वच्छता अपनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन




राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शुक्लबाजार के प्रभारी फार्मासिस्ट देवेंद्रनाथ यादव व उनकी टीम ने गोष्ठी के जरिए लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा गया कि अन्य अनाजों की तुलना में मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इससे शारीरिक बल में वृद्धि होती है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी समाप्त होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि मोटे अनाज को भोजन का हिस्सा बनाया जाए।



वक्ताओं ने कहा कि मोटा अनाज पोषण के हिसाब से जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही बीमारियों से लड़ने में कारगर भी है। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व मोटे अनाज में पाए जाते हैं जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन




ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अनिल यादव, कमला प्रसाद, रामरतन यादव, रामजीत, गिरीश मिश्रा, कौशलपति, रवि पांडेय, इंद्रजीत यादव, राजकरन व मुनीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें