फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिपाही पर उगाही का आरोप, एसपी से शिकायत

Mon, 25 Sep 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को 25 हजार रुपये लेकर जहांगीरगंज थाने से छोड़ने का एक सिपाही पर आरोप लगा है। इस संबंध में क्षेत्र के अन्नापुर निवासी अनूप सिंह ने एसपी से शिकायत की। आरोप है कि गांव के जवाहरलाल के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। इस केस में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। इसके बावजूद थाने का एक सिपाही गत दिवस गांव आया और पूछताछ के नाम पर जवाहरलाल को थाने ले गया। उन्हें छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई। उसने सिपाही को 20 हजार रुपये नकद व पांच हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। इसके बाद जवाहरलाल को छाेड़ दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें