फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिपाही पर लगाया घूसखोरी का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाने के एक सिपाही पर महिला ने बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए पति को छोड़ने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता अनीता देवी बुधवार को बच्चों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। कहा कि न्याय न मिलने पर वह मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगी।
विज्ञापन

पीड़िता अनीता के मुताबिक उसके पति को पुलिस ने गत दिवस बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी उसे खोजबीन के दौरान हुई। वह थाने पहुंची तो सिपाही ने कहा कि बाइक का दाम दे दो तो तुम्हारे पति को छोड़ दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि पैसा न देने के चलते उसके पति को नहीं छोड़ा जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत की बाइक चोरी करते घटना की वीडियो सीसीटीवी में कैद है। नामजद तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें