फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छप्पर फूंक दूसरे को फंसाने की साजिश का खुलासा

Tue, 06 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो से खुली पोल, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बहरामपुर गांव का मामला आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र आलापुर के बहरामपुर गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा खुद के छप्पर में आग लगाकर दूसरों को फंसाने के प्रयास का खुलासा हो गया। छप्पर में आग लगाकर भागते उसकी वीडियो वायरल हो गई। अब आलापुर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
बहरामपुर गांव में आबादी की भूमि को लेकर जयप्रकाश श्रीवास्तव व अशोक आदि के बीच विवाद है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे जयप्रकाश मजदूरों के साथ भूमि की सफाई कर रहे थे। इस बीच वहां अशोक व राजाराम पहुंचे। अशोक ने बगल रखे अपने छप्पर में आग लगा दी। इसके बाद फायर टीम व आलापुर पुलिस को सूचना दी कि विपक्षी ने उसके छप्पर में आग लगा दी है। इससे पहले उन दोनों भाइयों के छप्पर में आग लगाने व वहां से भागते समय किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह वीडियो सामने आया जिसमें उन दोनों की करतूत को कैद किया गया था। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। छप्पर में स्वयं आग लगाने व झूठी सूचना देने वाले आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें