फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल वसूली को लेकर शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर के मीरानपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र के अलावा टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में चले अभियान के दौरान जहां बकाया बिल न जमा करने वाले 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही चोरी से बिजली का प्रयोग करने तथा अन्य गड़बड़ियों को देखते हुए आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया गया।
वहीं, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर 12 से 19 सितंबर तक प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता बिजली वीके मिश्र ने बताया कि समाधान दिवस में उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इसमें कनेक्शन संबंधित गड़बड़ी से लेकर बिल में गड़बड़ी को भी दूर किया जाएगा। इसके अलावा क्षमता बढ़ाने, ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी समेत विद्युत संबंधित जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें