फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Sat, 05 Aug 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर लोगों को सदस्यता दिलाते जिलाध्यक्ष अमित वर्मा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के कोतूपुर निवासी बृजेश कुमार तिवारी व चंद्रभूषण तिवारी ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा देकर सदस्यता दिलायी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में विकास, अमन व शांति की बात होगी। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद बृजेश व चंद्रभूषण ने कहा कि राहुल गांधी अब देश की राजनीति समझ चुके हैं। युवा तेजी के साथ उनसे जुड़ रहे हैं। मौजूदा केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। इस मौके पर प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल, डॉ. विजय शंकर तिवारी, अमित यादव, विशाल वर्मा, रवीश शुक्ल, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें