फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में गई कांग्रेस नेता की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली जलालपुर के फतेहपुर मोहिदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में सेवानिवृत्त शिक्षक व पीसीसी सदस्य महली राजभर की मौत हो गई। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम फतेहपुर मोहिदपुर गांव में हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। एक भूखंड से पाइप लाइन ले जाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महली राजभर व एक ग्रामीण के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में वहां हाथापाई होने लगी। इसी दौरान राममगन की पिटाई से कांग्रेस नेता महली राजभर गिर पड़े। इसके बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन उन्हें लेकर वापस घर लौट आए। बाद में पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। वहां मौके पर कुछ विवाद तो हुआ था, लेकिन मारपीट नहीं हुई है। मौके के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक पाइप में महली राजभर का पैर फंस जाने के चलते वे गिर पड़े। इसके बाद ही यह घटना हो गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें