फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में 12 सड़कों की सुधरेगी हालत

विज्ञापन
अकबरपुर नगर का शास्त्रीनगर कॉलोनी मार्ग। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव से पहले अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में बुरी तरह क्षतिग्रस्त 12 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि से खड़ंजा, पिच रोड, इंटरलॉकिंग व नाली बनवाई जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे लगभग 15 हजार की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है। चुनाव को लेकर तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। इस बीच चुनाव से पहले अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में अधूरे पड़े काम तेजी से पूरा कराए जाने लगे हैं। इसके तहत 12 ऐसी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी जो मौजूदा समय में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
नगर की कई अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराए जाने का काम पहले से चल रहा है। अब 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के अनुसार मरम्मत व निर्माण कार्य में चुनाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से लगभग 15 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कई काम कराए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मरम्मत व निर्माण कार्य में चुनाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
-नागेंद्र सिंह, अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद, अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें