फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 दिनों के अंदर पूरा कराएं काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने विकास खंड क्षेत्र जहांगीरगंज, टांडा व रामनगर के विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के अंतर्गत बन रहे पंचायत भवन, परिषदीय स्कूलों, शौचालय आदि की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने 15 दिवस के अंदर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि काम में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। बाद में उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में एडीएम डॉ. वैभव श्रीवास्तव, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र व जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें