फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजपा बूथ अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा के टांडा नगर अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के ही एक बूथ अध्यक्ष ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए टांडा कोतवाली में तहरीर दी है। मुबारकपुर निवासी मंजूर अहमद ने शनिवार शाम दी तहरीर में कहा कि वह बीजेपी में बूथ अध्यक्ष हैं। हयातगंज निवासी अनुराग जायसवाल ने एक वर्ष पूर्व 35 हजार रुपये उधार लिया था। शनिवार को उन्होंने फोन किया तो अपना पैसा वापस मांगने पर कई तरह की धमकी देने लगे। गाली देते हुए एक कैफे पर मिलने और अंजाम भुगतने को कहा। मंजूर ने यह पूरी बातचीत टेप कर ली जो बाद में वायरल हो गई। बताते चलें कि अनुराग बीजेपी के टांडा नगर अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि लेन देन का कोई मामला नहीं है। मंजूर ने कई जगह मुझे लेकर अपशब्द कहे थे उसी आक्रोश में मैं थोड़ा बहुत बोल गया। उधर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाल दर्शन यादव ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें