अंबेडकरनगर। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 443 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 44 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
दूसरी पॉली में इंटर के 387 परीक्षार्थियों में से 13 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि पांच कक्षाओं में परीक्षा करायी गई। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 22 शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की गई।