फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार दीपों से जगमग हुआ कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय वीरसिंहपुर सया को धनतेरस के मौके पर देरशाम 21 हजार दीपों से सजाया गया। पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की देखरेख में आयोजित विशेष कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्राचार्य डॉ. राकेशचंद्र तिवारी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने विशेष भूमिका निभाई। कॉलेज परिसर में जगह-जगह आकर्षक रंगोली सजाई।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि दीपोत्सव समूचे देशवासियों के लिए गौरव का पर्व है। हम सभी को इसे उल्लास व उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस पर्व से हमें अंधकार मिटाने की प्रेरणा मिलती है। दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम शुरू होने से पहले एमएलसी ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती व समृद्धि के प्रतीक भगवान कुबेर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. राजेश तिवारी, शिवशंकर मिश्र, डॉ. हरीश सिंह, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. दिनेश मिश्र, दिनेश तिवारी व डॉ. कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें