फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गंदगी को साफ करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Wed, 28 Jan 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के गांधी स्मारक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के दूसरे दिन बुधवार को स्वच्छता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह, प्राचार्य प्रभात तिवारी और राष्ट्रपति स्काउट मलखान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। प्राचार्य प्रभात कुमार तिवारी ने कहा कि मन की मलीनता सत्संगति से दूर होती है, लेकिन बाहरी गंदगी सामूहिक प्रयास से ही साफ होती है, जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सुबह एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया। बौद्धिकी सत्र में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. उदयराज मिश्र ने सफाई को जीवन का अनिवार्य अंग बताया। कार्यक्रम को अमरनाथ पांडेय, सुधीर शुक्ल और आचार्य बलराम सहित कई विद्वानों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें