फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार तहसीलों में कोल्ड स्टोरेजों का हुआ औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों को आलू भंडारण में कोई दिक्कत न हो, यह तय करने के लिए रविवार को जलालपुर, अकबरपुर व आलापुर तहसीलों में एसडीएम ने एक साथ कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षक किया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि एक भी बिचौलिए के जरिए आलू का भंडारण नहीं होने पाएगा। किसानों को सीधे सभी सुविधाएं मिलेंगी। यदि किसी भी सरकारी व निजी कोल्ड स्टोरेज पर किसानों के साथ कोई भी गड़बड़ी मिली तो सख्ती से निपटा जाएगा।
डीएम अविनाश कुमार सिंह ने किसानों की सुविधा के लिए रविवार को सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेजों का औचक निरीक्षण करें। इसी क्त्रस्म में एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने तहसीलदार जेपी यादव व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर राजकीय सहकारी शीतगृह शहजादपुर का जायजा लिया।
विज्ञापन

सहकारी शीतगृह की क्षमता 30 हजार बोरी की है। अब तक 19 हजार 321 बोरी का टोकन कटाया जा चुका है।899 बोरी का भंडारण हुआ है। पहितीपुर के किसान इंद्रजीत यादव व सुनील कुमार सेे आलू भंडारण को लेकर जानकारी हासिल की। किसानों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।
एसडीएम जलालपुर हरिशंकर लाल ने अधिकारियों के साथ सीता कोल्ड स्टोरेज एवं आइस फैक्टरी का निरीक्षण कर संचालक सुरेेशचंद्र यादव से जानकारी हासिल की। यहां लगभग 74 हजार क्विंटल क्षमता के सापेक्ष 5,480 क्विंटल आलू जमा कराई जा चुकी है।
किसानों ने यहां भी कोई समस्या नहीं गिनाई। एसडीएम आलापुर बाबूराम व तहसीलदार सुनील कुमार ने स्थानीय कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण में प्रोपराइटर संजय मिश्र से जानकारी ली। यहां मिले किसानों ने पर्ची प्राप्त करने से लेकर भंडारण को लेकर पूछताछ में कोई समस्या नहीं बताया।
एसडीएम टांडा दीपक वर्मा, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह व फकीरे दास ने आसोपुर अली रमजान कोल्ड स्टोरेज, जनता कोल्ड स्टोरेज रामपुर कला, अजय शीतालय गन्नीपुर व गिरधर शीतालय बसखारी का जायजा लिया। यहां भी कोई कमी नहीं मिली।
टांडा के दो कोल्ड स्टोरेज वर्षों से बंद पाए गए। सभी अधिकारियों ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट शाम तक डीएम को सौंप दी। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्या को संवेदनशीलता व प्राथमिकता पर लिया जाए। जो भी समस्या सामने आए, उसका प्रभावी निस्तारण हो। यदि कहीं कोई बिचौलिया शामिल होता दिखे तो कार्रवाई तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें