फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कम नहीं हो रही ठंड, कोहरे ने भी बढ़ाई मुश्किल

Sat, 27 Jan 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10:00 बजे तक सड़कों पर लाइट जलाकर चलने को विवश हुए वाहन
विज्ञापन

संशोधित फ़ाइलसंवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। मौसम सामान्य होने की उम्मीदों के विपरीत ठंड व कोहरे का सितम शनिवार को भी जिले में रहा। सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक घने कोहरे का असर बना रहा। इससे सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाने के साथ ही धीमी गति से चलने के लिए विवश होना पड़ा। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा दिखा। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली।
शीतलहर के चलते छात्र छात्राओं खासतौर पर छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत हो रही है। शिक्षा विभाग ने स्कूल के समय में परिवर्तन तो कर दिया है लेकिन बच्चों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर तक कोहरा छाए रहने से बच्चों को सुबह 10:00 बजे तक स्कूल पहुंचने में दिक्कत हुई। दरअसल शनिवार को दोपहर करीब तक धुंध छाई रही। सुबह 9:00 बजे तक तो यह हालत थी कि सड़कों पर 20 मीटर तक दूर देख पाना मुश्किल हो रहा था। इससे सड़कों पर जो वाहन उतरे उन्हें सुचारु संचालन में कठिनाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकली तो ठंड से कुछ राहत मिली। धूप के साथ बाजारें कुछ देर के लिए गुलजार हुईं। शाम होने के साथ ही कोहरे के साथ ही ठंड में इजाफा होने लगा। इसके साथ ही दुकानोंं के शटर भी गिरने लगे। रात के समय कोहरे के बीच वाहन चलाने में इन दिनों सबसे ज्यादा मुश्किल लोगों को हो रही है। कोहरे से किसान भी दलहनी व तिलहनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि इससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें