तैयारियों का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह।
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम अविनाश कुमार सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। कहा कि 20 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद दौरा प्रस्तावित है। इससे संबंधित भी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीएम की जनसभा के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था, रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य तैयारियों के बारे में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त, सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया।