फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जल्द होगा सीएम का दौरा, सात अरब की मिलेगी सौगात

Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पखवाड़े के भीतर अंबेडकरनगर का दौरा होने वाला है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सात अरब से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में करेंगे। यह राशि और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन





अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की तरफ से इसे लेकर रिहर्सल किए जा रऐ हैं। कुछ दिनों के भीतर ही सीएम की तरफ से कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर के नगर आयुक्त पद से स्थानांतरित होकर अंबेडकरनगर डीएम का कार्यभार संभालने वाले अविनाश सिंह ने यहां आते ही विकास कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। विभाग की सामान्य योजनाओं से इतर उनकी कोशिश है कि अलग-अलग क्षेत्रों में जिले को विशिष्ट पहचान व उपलब्धि दिलाई जाए। इसके लिए सड़क, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, वस्त्र उद्योग समेत अन्य क्षेत्रों में तेजी से काम चल रहे हैं।



इसी क्रम में अब पखवाड़े भर के भीतर सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा जिले में होना संभावित है। आधिकारिक तौर पर तो अभी कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही सीएम का दौरा यहां होने वाला है।
विज्ञापन




सात अरब से अधिक की परियोजनाओं को सूचीबद्ध भी कर लिया गया है। इनमें आधा दर्जन से अधिक विभाग की कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण होना है तो कई परियोजनाओं की आधारशिला मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में रखेंगे।



बीते दिनों अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के एमएलसी हरिओम पांडेय ने मुलाकात कर जनपद आगमन का आग्रह किया था। इसके बाद सीएम कार्यालय के अफसरों की तरफ से सकारात्मक संकेत एमएलसी को दिए गए हैं।



इसे देखते हुए ही एमएलसी की तरफ से भी कई प्रमुख परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है। जबकि जिला प्रशासन भी इस तैयारी में है कि मुख्यमंत्री के हाथों जिले को ज्यादा से ज्यादा सौगात दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें