अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को लोरपुर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने वार्ड की मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया। नालियों की सफाई भी की गई ताकि पानी निकासी में किसी तरह की समस्या न उत्पन्न हो। नगर पालिका की टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कचरा प्रबंधन के सही तरीकों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सलाह दी गई। कर्मचारियों ने लोगों को यह भी बताया कि साफ-सफाई मेंं हर नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है।