विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा की ओर से पूरे पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के तहत वार्ड संख्या 21 मोहल्ला सकरावल पश्चिम के मार्गों, गलियों व नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। इसके साथ ही वार्डवासियों को स्वच्छता के लिए टीम की ओर से जागरूक किया गया। नालियों की सफाई के साथ ही वार्ड में कीटनाशक व एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया गया। खाली पड़ी जमीनों पर भी सफाई कर कूड़ा-कचड़ा हटवाया गया। अभियान में जलकल अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, परवेज अहमद आदि रहे।