फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर व जलालपुर में चलाया सफाई अभियान

Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सिझौली में स्वच्छता अ​भियान चलाते सफाईकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर व जलालपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नालों को जेसीबी से साफ करने के साथ मोहल्लों में सफाई कराई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका जलालपुर के अधिशासी अधिकारी यदुनाथ के नेतृत्व में शनिवार को कर्मचारियों ने शिवम काॅलोनी में सफाई अभियान चलाया। घर-घर दस्तक देकर लोगों को समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेकें। तय स्थानों पर ही कूड़ा डालें। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अमरौला व सिझौली में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान लोगों को समझाया कि घर के आसपास गंदा पानी एकत्र न होने दें। कहा कि सफाई के जरिए ही संचारी रोगों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके साथ ही अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर जेसीबी मशीन से नाले की सफाई की गई। लोगों से स्वच्छता रखने के साथ दूसरों को जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें