फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज के कार्यक्रम

Sat, 24 Jan 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व जागरूकता अभियान
विज्ञापन




सुबह 09:00 बजे। अकबरपुर के लोरपुर वार्ड में पालिका परिषद की ओर से सफाई व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।










महायज्ञ

सुबह 09.00 बजे। आलापुर क्षेत्र के नरवरपट्टी राजेसुल्तानपुर स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ व कालिका पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।








बिजली शिविर



सुबह 10:00 बजे। विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर में बिजली शिविर लगाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं के बिल दुरुस्त कर छूट का लाभ दिया जाएगा।










शिविर



सुबह 10:00 बजे। अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल समेत सभी आयुष्मान केंद्रों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।










क्रिकेट प्रतियोगिता

सुबह 11:00 बजे। टांडा के चिंतौरा हकीम क्लब मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता चिंतौरा चैलेंजर ट्रॉफी सीजन-2 के तहत मुकाबले खेले जाएंगे।





श्रीमद्भागवत कथा

दोपहर 02:00 बजे। कटेहरी के प्रह्लादपट्टी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवाचक पंकज शास्त्री कथा का रसपान कराएंगे।

दोपहर 03:00 बजे। आलापुर के हुसेनपुर खुर्द में श्रीमद् देवी भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवाचक शुभम कथा का रसपान कराएंगे।

दाेपहर 03:00 बजे। श्रीराम जानकी मंदिर जियापुर टांडा में हवनात्मक रुद्रचंडी-लक्ष्मी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवाचक देव कृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे।





सुंदरकांड पाठ

शाम 06.00 बजे। शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें