फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो निकायों में आज पहली बार बनेगी शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जिले में पहली बार आज शनिवार को दो नए निकाय में शहर की सरकार चुन ली जाएगी। जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही 32 सभासदों का भी निर्वाचन आज होगा। इसके साथ ही निकायों में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू होंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्तारूढ़ मौजूदा सरकार ने बीते दिनों ही आलापुर तहसील की दो बड़ी बाजारों जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया था। तत्कालीन भाजपा विधायक अनीता कमल के विशेष प्रयासों से यह सफलता मिली थी। गांव की सरकार चुनते आ रहे लोगों को अचानक शहरी होने का दर्जा मिल गया। आसपास के कई गांवों को शामिल कर जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर को निकाय के तौर पर स्थापित कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को हुए मतदान में जहांगीरगंज के 66.7 प्रतिशत तथा राजेसुल्तानपुर के 64.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मत पेटिकाओं में कैद मतों की गिनती आज सुबह शुरू होने के साथ ही शहर की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। देर शाम तक परिणाम आने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि दोनों नगर पंचायतों की कमान कौन संभालेगा। जहांगीरगंज में मुख्य मुकाबला भाजपा, बसपा व सपा प्रत्याशी के बीच है तो वहीं राजेसुल्तानपुर में बसपा, सपा व भाजपा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कड़ी टक्कर दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें