महरुआ (अंबेडकरनगर)। नोडल संकुल शिक्षकों की बैठक मंगलवार को जैतूपुर न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर परिसर में हुई। इसमें बच्चों की पढ़ाई को और गुणवत्तापरक बनाने के साथ कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
नोडल संकुल शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कक्षा के वातावरण को सीखने के अनुकूल बनाने पर चर्चा की। कहा कि बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा दिलाने की प्रक्रिया को अपनाना होगा। बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उसे व्यवहार में उतारने के लिए प्रैक्टिकल भी कराएं। इससे बच्चों को सीखने में आसानी होगी।
प्राथमिक विद्यालय गोसाई का पूरा के प्रधानाध्यापक उदयभान वर्मा ने निपुण भारत फाउंडेशनल टूल किट को लेकर चर्चा की। विजय कुमार गुप्त व देवदत्त ने रोचक ढंग से शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयासों को साझा किया। पंकज कुमार व अनीता चौधरी आदि ने टीएलएम निर्माण व प्रस्तुतिकरण पर चर्चा की। समूह के प्रश्रों का समाधान संकुल शिक्षक जयकेश सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज दुबे, अमरनाथ वर्मा, अखिलेश मौर्य, देवांश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।