फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर, सराहे गए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नौ खंड शिक्षा क्षेत्र से आए दस दस विद्यार्थियों के साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने भी हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने सौर मंडल, उपग्रह, सोलर ऊर्जा, वाटर हार्वेस्टिंग, प्रदूषण व ऊर्जा तंत्र से जुड़े बेहतर मॉडल प्रदर्शित कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम सैमुअल पॉल एन ने करते हुए बच्चों के बनाए मॉडलों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों द्वारा तैयार आकर्षक मॉडल से उनकी बौद्धिक क्षमता का पता चलता है। शिक्षकों को बच्चों का बेहतर मार्गदर्शन करने की सलाह दी। कहा कि इससे उनकी समझ बढ़ेगी। डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने भी बच्चों के मॉडल की प्रशंसा की। कहा कि अभी से बच्चों के अंदर रचनात्मक रुचि बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 116 छात्र छात्राओं की टीम के साथ ही प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से दो-दो शिक्षकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से टीचर लर्निंग सामग्री और अपने मॉडल प्रदर्शित किए। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में सकारात्मक व व्यावहारिक समझ बढ़ाने के लिए किया जाता है।
जनपद स्तरीय इस प्रदर्शनी में सराहनीय प्रयास करने वाले बच्चों को प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद जैसे ही जिलाधिकारी वापस जाने को कार्यक्रम स्थल से बाहर की तरफ जाने को मुड़े तभी एक छात्र दौड़ता हुआ उनके पास पहुंच कर बोला प्लीज मेरा मॉडल भी देख ले सर। इस पर डीएम रुक गए और बच्चे का हाथ पकड़ कर उसके द्वारा बनाए मॉडल को देखने स्टॉल तक पहुंचे। उन्होंने बीएसए व डायट प्राचार्य के साथ मिलकर ऊर्जा बचाने से जुड़ा बच्चे का मॉडल देखने के साथ ही उसकी पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें