श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सबना तिवारीपुर कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश शर्मा की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर की सफाई की। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को घर के साथ आसपास सफाई रखने की सीख दी। इस मौके पर सहायक अध्यापक रामचंद्र सिंह, राम उजागर, संतोष, प्रीति उपाध्याय, कमला देवी आदि मौजूद रहे।