अंबेडकरनगर। नोडल अधिकारी एवं सीओ भीटी शुभम कुमार के नेतृत्व में बाल श्रम को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे 10 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। साथ ही संबंधित दुकानों व गैराज संचालकों को नोटिस जारी की गई। सीओ ने किशोर से काम न लेने की चेतावनी भी दी।