अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में बाइक समेत 35 वाहनों की जांच की। नियम विरुद्ध प्रेशर हार्न लगवाने वाले चार व बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलते मिले छह वाहनों का चालान काटा। एआरटीओ वीडी मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।