फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिकारी बनकर ठग लिए डेढ़ लाख

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। ग्रामोद्योग अधिकारी बनकर ऋण पास करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी मंजीत कुमार ने तहरीर में कहा कि टांडा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी रामबचन वर्मा उससे बीते दिनों अकबरपुर में मिला। एक बैंक में मुलाकात के दौरान उसने खुद को ग्रामोद्योग विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि 50 प्रतिशत छूट पर वह 10 लाख रुपये का ऋण पास करा देगा। इसके लिए 30 हजार रुपये अपने खाते में ले लला जबकि एक लाख 20 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद न तो ऋण पास हुआ और न ही उसका पैसा मिला। पीड़ित ने एसपी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की। उन्होंने टांडा पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें