फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीएम का पुत्र बताकर ठग लिए 50 लाख रुपये

Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी का पुत्र बताकर एक व्यक्ति ने भूमि बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठग लिए। इस घटना की शिकायत पर अकबरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के कोड़रा निवासी विनोद कुमार के मुताबिक वह अपने इलाज के लिए भूमि की बिक्री कर रहा था। इसी बीच उसे विशाल नामक व्यक्ति मिला। उसने खुद को जिलाधिकारी का पुत्र बताते हुए जमीन बेचने में मदद करने की बात कही। उसने दीपनरायन शर्मा के साथ मिलकर विनोद की जमीन अशोक कुमार पांडेय को बिकवा दी। विनोद ने अशोक से जमीन के पैसे मांगे तो उसने बताया कि 50 लाख रुपये विशाल व दीपनरायन ले चुके हैं।
इसकी जानकारी होने पर विनोद ने विशाल से संपर्क कर पैसे मांगे। आरोप है कि उसने गत दिनों फोन पर धमकी देने के बाद कटरिया बाईपास पर बुलाकर विनोद को एक वाहन में बैठा लिया। असलह से धमकाया और मारापीटा। विनोद की शिकायत पर विशाल, दीपनरायन व अशोक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें