फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप ने नाम पर ठगे 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टांडा नगर के हयातगंज निवासी सानिध्य जायसवाल ने बताया कि बीते 18 जून को सुल्तानपुर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अंकित द्विवेदी व उसके भाई दुर्गेश तथा राजेंद्र ने मिलकर पेट्रोल पंप लगवाने तथा लाइसेंस दिलाने के लिए 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो लाइसेंस दिलाया और न ही रुपये वापस किए। बाद में जब रुपये की मांग की गई तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें