फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निरीक्षण में नदारद मिले सीएचसी प्रभारी, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के निरीक्षण में सोमवार को सीएचसी बसखारी में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। साफ-सफाई बेपटरी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों को सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर सीएमओ सोमवार को सीएचसी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ सीएचसी बसखारी पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्णचंद्र यादव अनुपस्थित मिले। पूर्व के निरीक्षण में भी वे अनुपस्थित मिले थे। इस पर वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
परिसर में चारों तरफ गंदगी मिलने पर अपर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई में लापरवाही न बरती जाए। अस्पताल परिसर में किसी तरह की गंदगी नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एक ही कक्ष में चार ट्रेनी फार्मासिस्ट बैठे मिले। वे ड्रेस में भी नहीं थे। इस पर फटकार लगाते हुए एक कक्ष में न बैठने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहां मौजूद एक महिला मरीज को मिली दवा का जायजा लिया तो पता चला कि उसे पांच दिन की दवा देने के बजाय दस दिन की दवा दे दी गई है। इस लापरवाही पर भी ट्रेनी फार्मासिस्टों को फटकार लगाई। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई न बरती जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें