फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएचसी की फुटेज बढ़ाएगी जहांगीरगंज पुलिस की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएचसी जहांगीरगंज की सीसीटीवी फुटेज रिश्वतखोरी के आरोप में जहांगीरगंज पुलिस की मुसीबत बढ़ा सकती है। ईओ जहांगीरगंज के चालक ने दर्ज कराए बयान में कहा है कि उसे एक व्यक्ति ने कागज में लपेटकर सीएचसी परिसर में नोट की गड्डी दी थी। यह रकम ईओ ने उस व्यक्ति से उधार ली थी। इसी रकम को लेकर जहांगीरगंज पुलिस पर केस दर्ज करने का आरोप अधिशासी अधिकारी ने लगाया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी की पिटाई के बाद जहांगीरगंज पुलिस पर केस दर्ज करने के लिए दबाव डालकर रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगा है। दो एएसपी की संयुक्त टीम इन आरोपों की जांच कर रही है। एक दिन पहले ईओ ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपने आरोपों को फिर से दोहराते हुए बयान दर्ज कराया था। ईओ ने अधिकारियों को जो साक्ष्य दिए हैं, उससे जहांगीरगंज पुलिस की मुसीबत बढ़ने वाली है। ईओ ने अपने बयान में कहा था कि एक निजी व्यक्ति ने सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचकर उनके चालक को रकम दी। ईओ के बयान के बाद इसी की पुष्टि करने के लिए मंगलवार को जहांगीरगंज के नए थाना प्रभारी सीएचसी पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज की विधिवत जांच की गई।
ईओ के चालक ने इस बीच अपने लिखित बयान में कहा है कि जब उनके साहब सीएचसी में मेडिकल करा रहे थे तो एक व्यक्ति वहां आया। उसने पेपर में लपेटे हुए नोट की गड्डी उसे थमाई। चालक ने कहा कि रकम कितनी थी यह नहीं पता लेकिन 500 रुपये की एक गड्डी दो रबर में लिपटी हुई थी। चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद ईओ जब अपनी गाड़ी तक आए तब चालक ने यह रकम उन्हें दे दी। खबर है कि सीएचसी के बाहर लगे कैमरे में यह फुटेज कैद हुई है। ईओ का कहना है कि उधार ली गई यही रकम देने के बाद ही केस दर्ज हुआ है। ऐसे में अब जहांगीरगंज सीएचसी में लगे कैमरे की फुटेज व ईओ के चालक का बयान जहांगीरगंज पुलिस के गले की फांस बन सकता है।
विज्ञापन



ईओ की पिटाई के मामले में भी जांच शुरू
अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी की कार्यालय में पिटाई करने के मामले में दर्ज केस की विवेचना में भी तेजी आ गई है। नवागत थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ईओ से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों की मुश्किलें नए सिरे से बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें